कुरुक्षेत्र में सवारियों को लेकर ऑटो चालकों तथा ई-रिक्शा चालकों के बीच हुई तनातनी

0
119

सवारियों को लेकर ऑटो चालकों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों की भूख हड़ताल, कुरुक्षेत्र में सीएम आवास का किया घेराव
डॉ. राजेश वधवा
आज समाज नेटवर्क
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में प्रतिदिन हजारों यात्री एवं श्रद्धालु पहुंचते हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा परिवहन के लिए प्रमुख साधन है। पिछले काफी समय से कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तथा अन्य तीर्थों पर सवारियों को लेकर ऑटो चालकों तथा ई-रिक्शा चालकों के बीच तनातनी रहती है। कुरुक्षेत्र के ई-रिक्शा चालकों ने सवारियों को लेकर ऑटो चालकों को लेकर मनमानी करने एवं लड़ाई झगड़े करने के आरोप लगाएं है। उनका कहना है कि ऑटो चालकों के कारण ई-रिक्शा चालकों का धंधा भी खराब हो रहा है। शुक्रवार को ई रिक्शा चालक कुरुक्षेत्र के सेक्टर तीन स्थित सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे। प्रदर्शनकारी ई रिक्शा प्रधान राजेंद्र सिंह सिंगला तथा अन्य रिक्शा चालकों ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर ई रिक्शा चलाने में हमें परेशानी आ रही है। ऑटो चालकों के साथ गत वर्ष समझौता हुआ था लेकिन उसके बावजूद जबरदस्ती ई-रिक्शा चालकों की सवारी को उतार लेते हैं। गत 17 जून 2023 को आर.टी.ओ. मैडम के समक्ष समझौता होने के बावजूद भी वह ऑटो रिक्शा चाक सहमत नहीं है और जबरदस्ती सवारी उतार लेते हैं। जिससे ई रिक्शा चालकों को काम करने में परेशानी हो रही है। इन में से कुछ बुजुर्ग व्यक्ति हैं कुछ अपाहिज व्यक्ति हैं जो ई रिक्शा चला कर अपने घर का गुजारा करते हैं। परंतु ऑटो चालकों की मनमानी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि ब्रह्मसरोवर पर ई रिक्शा चलाना चालकों लिए मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि हम बुजुर्ग व्यक्ति हैं। कब तक यह लड़ाई लड़ेंगे। इसलिए आज सी.एम. आवास का घेराव करने ‍पहंचे हैं। इस मौके पर पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह ने कहा कि स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है जबकि मौजूद ई रिक्शा चालकों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों का हल नहीं होता है हम कुछ खाए पिए बगैर यहीं पर भूख हड़ताल करेंगे।

  • TAGS
  • No tags found for this post.