Punjab News : येचुरी के जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया : कटारूचक्क

0
110
येचुरी के जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया : कटारूचक्क
येचुरी के जाने से राजनीति के एक युग का अंत हो गया : कटारूचक्क
Punjab News (आज समाज)चंडीगढ़ : पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, वन और वन्यजीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा सदमा और शोक व्यक्त किया है। सीताराम येचुरी का आज लंबी बीमारी के कारण एम्स, नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।
येचुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कटारूचक्क ने कहा कि अपने छात्र जीवन से लेकर अंत तक, सीताराम येचुरी ने पूरी निष्ठा के साथ हमेशा गरीबों और समाज के दबे-कुचले वर्गों की भलाई और विकास के लिए काम किया।
दिवंगत नेता के निधन को एक युग का अंत बताते हुए कटारूचक्क ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें श्री येचुरी के नेतृत्व में कुछ समय काम करने का मौका मिला और उन्होंने येचुरी से बहुत कुछ सीखा। कटारूचक्क ने आगे कहा कि श्री येचुरी ने युवाओं को बड़ी संख्या में जनपक्षीय राजनीति से जोड़ा।
दिवंगत सीपीएम नेता को जनता का प्रतिनिधि बताते हुएकटारूचक्क ने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान, येचुरी ने हमेशा जनता के हितों की पैरवी की और उनके मुद्दों को उठाया। उल्लेखनीय है कि येचुरी ने लंबे समय तक सीपीएम के महासचिव के रूप में भी सेवा की।