अमेरिका में पहली बार सिख महिला बनी जज, मनप्रीत मोनिका सिंह ने रचा इतिहास

0
312
Sikh Woman Judge in America

आज समाज डिजिटल, Sikh Woman Judge in America : अमेरिका में पहली बार सिख महिला जज बनी है। भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह ने इतिहास रचते हुए हैरिस काउंटी के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। शपथ के दौरान मनप्रीत ने कहा कि ये गर्व का दिन है।

साथ ही समारोह की अध्यक्षता कर रहे जज ने कहा कि यह सभी महिलाओं के लिए भी बड़ी मिसाल है। मनप्रीत मोनिका सिंह ने टेक्सास में लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। शपथ समारोह के दौरान कोर्टरूम में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। मनप्रीत न केवल सिखों के लिए एक राजदूत हैं, बल्कि वह सभी रंग की महिलाओं के लिए एक राजदूत हैं। 

Manpreet Monika Singh 20 साल से कर रही वकालत

मनप्रीत सिंह का जन्म और पालन-पोषण ह्यूस्टन में हुआ था और अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलेयर में रहती हैं। मनप्रीत मोनिका सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका चले गए थे। मोनिका सिंह पिछले 20 साल से एक पेशेवर वकील होने के साथ ही वह स्थानीय राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई नागरिक अधिकार संगठनों में शामिल रही हैं।

बता दें कि जानकारी के मुताबिक अमेरिका में करीब 500,000 सिख हैं, जिनमें से 20 हजार सिख ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं। ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा कि यह सिख समुदाय के लिए गर्व का दिन है। यह सभी रंग के लोगों के लिए भी गर्व का दिन है, जो कोर्ट की विविधता में ह्यूस्टन शहर की विविधता को देखते हैं।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में पेशावर से क्वेटा जा रही ट्रेन में बम धमाका, 2 की मौत

ये भी पढ़ें : भूकंप से अब थर्राया न्यूजीलैंड, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता, तुर्की व सीरिया में 37000 से ज्यादा मौतें

ये भी पढ़ें : फिलीपींस में भूकंप के बाद खाली करवाया अस्पताल, कई इमारतों में आई दरारें

ये भी पढ़ें : बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स के छापे

Connect With Us: Twitter Facebook
SHARE