Tips To Get Rid Of Lice: जानें क्या हैं बच्चों के सिर से जुएं निकालने के घरेलू उपाय

0
96
Tips To Get Rid Of Lice जानें क्या हैं बच्चों के सिर से जुएं निकालने के घरेलू उपाय
Tips To Get Rid Of Lice : जानें क्या हैं बच्चों के सिर से जुएं निकालने के घरेलू उपाय

Home Remedies To Get Rid Of Lice, (आज समाज): सिर में जुएं व लीख पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है। यह आमतौर पर सिर में आ जाती हैं। बच्चों के सिर में अक्सर जुएं आ जाती हैं और इन्हें निकालना भी आसान नहीं होता है, पर कुछ ऐसे घरेलू नुश्खें हैं जिन्हें अपनाकर जुओं व लीख की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। नींबू का रस, प्याज का रस और नरियल के तेल में कपूर आदि मिलाकर जुओं से छुटकारा मिल सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए और भी कुछ चीजें हैं जिन्हें इस्तेमाल करने का यहां हम तरीका बता रहे हैं।

सिरका

सिरके में मौजूद एसिटिक एसिड की वजह से जुएं मर जाती हैं। साथ ही इससे उसके छोटे-छोटे अंडे भी डिजॉल्व हो जाते हैं।

नीम

नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। उसके बाद पानी को ठंडा करके उससे बालों को धो लें। दो से तीन बार ऐसा करने से जुएं मर जाएंगी।

प्याज

प्याज में अत्यधिक मात्रा में सल्फर पाया जाता है। प्याज का रस लगाने से जुएं पूरी तरह से साफ हो जाती हैं।

बादाम

आयुर्वेद के अनुसार, बादाम जुएं खत्म करने में काफी कारगर है। इसके लिए कुछ बादाम पानी में भीगो दें फिर उन्हें बारीक पीस लें। इस पेस्ट में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर स्कल्प पर लगाएं। ऐसा करने से जुएं मर जाएंगी।

लेमन जूस

अम्लीय होने की वजह से नींबू का रस भी जुएं मारने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अच्छी बात ये है कि इसके इस्तेमाल से रूसी भी दूर हो जाती है।

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से

नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से जुएं मर जाती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप इसे स्कल्प्स पर लगाएं।

तेजी से एक इंसान से दूसरे इंसान में जाती हैं

मनुष्य के सिर से खून चूसने वाला 1.6 एमएम का यह कीट यानी जूं उड़ नहीं सकती है। स्कैल्प्स (खोपड़ी) से चिपकर यह अंडे देती है और वहीं से पोषण भी प्राप्त करती है। जूं एक इंसान से दूसरे इंसान के सिर में बड़ी तेजी से चली जाती हैं। अकसर बच्चों के सिर में जुएं जल्दी पनपती हैं। जुंए वाले व्यक्ति के सिर से संपर्क होने पर, उसकी कंघी इस्तेमाल करने पर, उसके कपड़ों और बिस्तर के संपर्क में आने पर ये तेजी से फैलते हैं। अगर आपके बच्चे में जुएं हो गई हैं और आप बुरी तरह परेशान हैं तो उपरोक्त बताए गए उपाय अपनाए।ं निश्चित तौर पर ये उपाय आपको राहत देंगे।

अस्वीकरण: यह आर्टिकल केवल आपकी सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस पर अमल करने से पहले हमारी सलाह है कि आप अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। आज समाज इस जानकारी के लिए जिÞम्मेदारी का दावा नहीं करता है।