Himachal News : पालमपुर में गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

0
54
पालमपुर में गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना
पालमपुर में गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

अमेजन, फ्लिपकार्ट के कचरे के भरे बैग मिलने के बाद निगम हुआ सख्त

Himachal News (आज समाज) पालमपुर। अगर आप पालमपुर शहर में सार्वजनिक स्थान पर कचरा डालते है या गंदगी फैलाते है तो 5 हजार रुपए जुर्माना लग सकता। नगर निगम पालमपुर के आयुक्त आशीष शर्मा ने आदेश जारी किए है, जिसमें कचरा व गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना राशि निर्धारित की है। उनका कहना है की बार बार आग्रह करने पर भी सार्वजनिक स्थलों पर गन्दगी फैलाने या उड़ेलने वालो पर अंकुश नहीं लग  पा रहा है इसकरके अब थोड़े सख्त निर्णय लेने पड़ रहे है।

निगम के कोने कोने तक हमारे द्वारा कूड़ा उठाने वाली गाड़िया भेजी जा रही है हर संभव प्रयास पालमपुर शहर को स्वच्छ सुन्दर रखने के लिए किए जा रहे है। काफी हद तक लोगो का सहयोग भी मिल रहा। लेकिन मात्र थोड़े से लापरवाह लोगो की बजह से स्वछता अभियान सफल नहीं हो पा रहा।

आशीष शर्मा, नगर निगम पालमपुर आयुक्त ने कहा कि इन आदेशों में कचरा डालने या गंदगी फैलाने के अलावा जो व्यक्ति प्लास्टिक वेस्ट को जलाएगा या उसे सार्वजनिक स्थान पर फैंकेगा उस को भी जुर्माना भरना पड़ेगा। टिका निहंग मे एक दिन पहले अमेजन फ्लिपकार्ट के वेस्ट प्लास्टिक मटेरियल के भरे बैग मिले, जिसने यह वेस्ट प्लास्टिक मटेरियल वहा फेंका उसके सबूत जुटाने के बाद उनपर 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। ।