Himachal Crime News : शातिरों ने महिला के बैंक खातों से उड़ाए साढ़े सात लाख

0
54
शातिरों ने महिला के बैंक खातों से उड़ाए साढ़े सात लाख
शातिरों ने महिला के बैंक खातों से उड़ाए साढ़े सात लाख

Himachal Crime News (आज समाज) धर्मशाला। शातिरों ने महिला के दो बैंक खातों सेे साढ़े सात लाख रुपए की रकम उड़ाकर महिला को मोटी चपत लगाई है। महिला को जब बैंक खातों से पैसे चोरी होने का पता लगा, तो महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और साथ में एटीएम कार्ड भी ब्लॉक करवा दिया। हालांकि महिला के दोनों खातों से कैसे बड़ी लूट हुई है, इस बात का अभी तक कोई पता नहीं लग पा रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। धर्मशाला के नजदीक सुधेड़ निवासी महिला ने इस संबंध में धर्मशाला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके धर्मशाला और मकलोडगंज स्थित बैंकों के खाते से साढ़े सात लाख रुपए की राशि शातिरों द्वारा निकाली गई है।

महिला के खाते से पिछले सप्ताह मकलोडगंज स्थित बैंक के खाते से पांच लाख रुपए और धर्मशाला स्थित उसी बैंक के खाते से अढ़ाई लाख रुपए निकाल लिए हैं।  महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। पुलिस हर पहलु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है और बैंकों के सीसीटीवी भी जांच रही है।-हितेश लखनपाल, एएसपी, कांगड़ा।