Himachal News : सरकार बिना भेदभाव कर रही विकास कार्य : डिप्टी सीएम

0
28
सरकार बिना भेदभाव कर रही विकास कार्य : डिप्टी सीएम
Himachal News

जल जीवन मिशन के तहत सराज क्षेत्र में लगभग 34 हजार नल

Himachal News (आज समाज), मंड़ी : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों के समान विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के पहले लगभग डेढ़ साल का कार्यकाल काफी ज्यादा संघर्षमयी रहा। जिसमें हमने न केवल अनेक प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया। बल्कि इस समय अवधि के दौरान धनबल के आधार पर सरकार गिराने की नाकाम कोशिश भी हुई।

फिर भी सीएम के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य लगातार गतिशील रहे। उन्होंने कहा कि हलीन व बलैंढा योजनाएं डेढ़ वर्ष में जबकि बाढ़ नियंत्रण कार्य आगामी एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के थुनाग मंडल के माध्यम से वर्तमान में लगभग 144 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सराज क्षेत्र में लगभग 34 हजार नल लगाए गए हैं।

भाजपा का 400 पार का नारा नहीं हुआ पूरा

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज वे नेता प्रतिपक्ष के गृह क्षेत्र में आए हैं और यहां भी विकास कार्यों की गति कम नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में वे नेता प्रतिपक्ष रहे और उस समय भाजपा सरकार को सत्ताच्युत करने का संकल्प लिया और इसे पूरा भी किया। यही हमारे लोकतंत्र की खूबी है। लोकसभा चुनावों में 400 पार का नारा 240 तक सिमट गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध नीतियों एवं विचारधारा तक ही सीमित रहना चाहिए, इसी सोच के साथ वर्तमान प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।

सरकार हर गारंटी पूरी करेगी

डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहा है कि कांग्रेस ने झूठे वादे किए। लेकिन ऐसा नहीं है प्रदेश के लोगों से किया गया हर वादा हर गारंटी सरकार पूरा करेगी। कुछ वित्तीय समस्याएं होने के चलते इनको पूरा करने में समय लग रहा है लेकिन प्रदेश सरकार हर हाल में जनता से किए हुए वादे पूरा करेगी।

ये भी पढ़ें : Himachal News : नकली शराब की बिक्री पर प्रदेश सरकार सख्त

ये भी पढ़ें : Sanjauli Mosque Case : प्रदर्शनकारियों पर कसा पुलिस ने शिकंजा