Swami Brahmananda Yoga and Naturopathy Center : स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में हुआ होली मिलन समारोह

0
53
स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में मिट्टी स्नान कर स्वास्थ्य लाभ उठाते प्रकृति प्रेमी।
स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में मिट्टी स्नान कर स्वास्थ्य लाभ उठाते प्रकृति प्रेमी।

Aaj Samaj (आज समाज), Swami Brahmananda Yoga and Naturopathy Center, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़: धुल्हेंडी के पावन पर्व पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महेंद्रगढ़ के एक मात्र प्राकृतिक चिकित्सालय स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में होली मिलन समारोह का बड़ी धूम धाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती जी की पावन प्रेरणा व आशीर्वाद से हवन के साथ हुआ। जिसमें मुख्य यज्ञ पूरोहित प्रधान आर्य समाज महेंद्रगढ़ से भूपेंद्र आर्य रहे, मुख्य यज्ञमान जितेंद्र सिंह खेड़ा अपनी धर्मपत्नी मीनाक्षी खेड़ा सहित उपस्थित रहें एवं प्राचार्य सुधीर लांबा सपत्नीक उपस्थित रहे। इसके बाद महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, दादरी आदि जिलों से आएं प्रबुद्ध योग एवं प्रकृति प्रेमियों ने मिट्टी स्नान कर स्वास्थ्य लाभ उठाया।

मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भंवर सिंह कसाना ने बताया की इस चिकित्सालय में पिछले 11 वर्षों से लगातार इस तरह की पहल की जा रही है। क्योंकि कैमिकल युक्त रंगों का प्रयोग आंख, नाक, कान, बाल और त्वचा के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। प्राचीन काल से होली एवं धुल्हेंडी के पर्व पर मिट्टी, राख, पानी एवं प्राकृतिक रंगों से सौहार्दपूर्ण भाव में पूरी दुनिया में इन त्योहारों का आयोजन होता था। उसी परंपरा को पुनः सही तरीके से दोहराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राकृतिक चिकित्सालय के प्रधान राजेन्द्र सिंह खेड़ा ने बताया की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और त्योहारों के वास्तविक स्वरूप को समझाना है।

 ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में होली मिलन समारोह पर हवन करते गणमान्य जन।
ब्रह्मानंद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में होली मिलन समारोह पर हवन करते गणमान्य जन।

इस अवसर पर प्राकृतिक जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। सिहमा गांव से योगाचार्य सुरेंद्र और उनकी पूरी टीम ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। अन्नाहद् ग्रुप की संचालक बहन शैलजा, वेद प्रचार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रेमराज ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। गौपथी विशेषज्ञ डॉ. दीपक, एडवोकेट बंसीलाल, मास्टर सुरेंद्र आर्य ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर राजेंद उनिन्दा, डॉ. धर्मवीर सलोनी, संदीप बसई, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह खातोद, पतंजलि जिला प्रभारी निलेश, प्रोफेसर सुभाष चंद्र शर्मा झगड़ोली, जयपाल पालड़ी, बलवान फौजी, मास्टर जुगबीर, राजेश सैनी, ईश्वर सैनी, प्रदीप निम्बेड़िया, समाजसेवी नवीन राव, कप्तान सज्जन सिंह झूक, जोगिंदर साहब, रामकुमार झुकिया, वरिष्ठ योग सहायिका सुनील देवी, कप्तान सुरेंद्र रसूलपुर, सुमेर सिंह मेघनवास, डॉ. प्रवीण, डॉ. संतलाल उडीना, बालमुकुंद गुप्ता, रवि सोनी, कैलाश पाली, मनोहर लाल झुकिया, बाबा हरिराम स्वामी, मनीष सीहमा, वीरेंद्र सैनी, एसडीओ मनोज शर्मा इत्यादि प्रबुद्ध जनों ने कार्यक्रम में शिरकत कर कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें : Narayan Sewa Sansthan Udaipur : 90 बच्चों को स्कूल बेग और बोतल वितरण

यह भी पढ़ें : SDM Sanjeev Kumar : एसडीएम ने सुनी आमजन की शिकायतें

SHARE