Savitri Jindal: नवीन जिंदल की मां व देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी कांग्रेस

0
67
Savitri Jindal 
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल।

Aaj Samaj (आज समाज), Savitri Jindal, नई दिल्ली: कांग्रेस नेता नवीन जिंदल के बाद उनकी मां और देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी कांग्रेस छोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कल देर शाम इसकी जानकारी दी। बता दें कि नवीन जिंदल हाल ही में पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

अमीरों की सूची में सबसे ऊपर है नाम

भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में 84 वर्षीय सावित्री जिंदल का नाम सबसे ऊपर है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 28 मार्च 2024 तक सावित्री जिंदल की कुल संपत्ति 29.6 अरब डॉलर है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 2.47 लाख करोड़ रुपए है। वैश्विक स्तर पर दुनिया के अरबपतियों की सूची में सावित्री जिंदल 56वें स्थान पर हैं। वह जिंदल समूह का बड़ा कारोबार संभालती हैं।

पति ओपी जिंदल की विमान दुर्घटना में मौत

ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह 10 वर्ष तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रही हैं। 2005 में एक विमान दुर्घटना में उनके पति व जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की मौत हो गई थी। उसके बाद सावित्री जिंदल को हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के लिए चुना गया था। वह 2009 में हिसार से फिर चुनाव जीतीं।

2013 में बनी कैबिनेट मंत्री

अक्टूबर 2013 में उन्हें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। साल 2006 में शहरी स्थानीय निकाय और आवास राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया। हालांकि 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सावित्री जिंदल हिसार से हार का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है।

.यह भी पढ़ें:

Connect With Us:Twitter Facebook

SHARE