Punjab News : रवनीत बिट्टू अपने आकाओं को खुश कर रहे : वडिंग

0
29
रवनीत बिट्टू अपने आकाओं को खुश कर रहे : वडिंग
Punjab News

भाजपा नेता के राहुल गांधी पर दिए विवादित बयान के बाद कांग्रेस नेता ने दिया बयान

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी पर दिए विवादित बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा नेता पर जमकर निशाना साधा है। एक तरफ जहां पर भाजपा नेता की आलोचना की जा रही है वहीं पंजाब कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बिट्टू को अमार्यादित व्यक्ति करार दिया है।

भाजपा नेता के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए वडिंग ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू केवल अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहा है। उसे कुछ भी कहने से पहले सोचना चाहिए। वडिंग ने कटाक्ष करते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू जब तीन बार कांग्रेस की टिकट पर जीतकर संसद पहुंचा था तो उसे राहुल गांधी आतंकवादी नजर नहीं आते थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये वहीं रवनीत बिट्टू है जो लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को अपना आदर्श और प्रिय मित्र बताता था। अब वह भाजपा में जाकर उसी राहुल गांधी पर अनाप शनाप बयानबाजी करके माहौल को खराब कर रहा है। राहुल गांधी की आलोचना करने से पहले बिट्टू को शर्म आनी चाहिए।

किसी के बयान से राहुल गांधी आतंकी नहीं बन जाएंगे

राजा वडिंग ने कहा कि राहुल गांधी आपके बयान से आतंकवादी नहीं हो जाएंगे। देश की जनता आपकी मानसिकता, आपके ज्ञान और एक कृतघ्नता के बारे में जानती है।ज्ञात रहे कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं।

उन्होंने अपना अधिकांश समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से उतना प्यार नहीं है। उन्होंने कहा था कि जो लोग मोस्ट वांटेड हैं, अलगाववादी हैं और बम, बंदूक और गोले बनाने में माहिर हैं, उन्होंने राहुल गांधी की बातों की सराहना की है। उन्होंने कहा था कि देश के दुश्मन राहुल गांधी के समर्थन में हैं। रवनीत बिट्टू ने कहा था कि राहुल गांधी देश के नंबर एक आतंकवादी हैं।

 

ये भी पढ़ें : Punjab News : हर राज्य के समक्ष मौजूद चुनौतियों का हल करे वित्त आयोग : वित्त मंत्री

ये भी पढ़ें : Jalandhar News : हेरोइन की खेप सहित भगौड़ा तस्कर गिरफ्तार