Punjab Assembly Election Patiala Seat Result 2022 पटियाला से अजीत पाल सिंह 36645 वोट हासिल किए, कैप्टन को 13777 वोटों से हराया

0
519
Punjab Assembly Election Patiala Seat Result 2022
Punjab Assembly Election Patiala Seat Result 2022

Punjab Assembly Election Patiala Seat Result 2022

आज समाज डिजिटल, नई दिल्ली:

Punjab Assembly Election Patiala Seat Result 2022 : पंजाब में जहां एक ओर आम आदमी पार्टी का बोलबाला चल रहा है। इसी बीच पटियाला से बड़ी खबर आ रही है। यहां पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव हार गए हैं। पटियाला की सीट से अजीत पाल सिंह जीत गए हैं।

Read Also : पंजाब में भाजपा और कांग्रेस ने खोला खाता Punjab Election Live Update 2022

2022 में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजीत सिंह कोहली ने पटियाला सीट पर राज्य के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को 13777 वोटों से हरा दिया है। पटियाला सीट पर सबकी नजरें टिकी थीं। लेकिन अब यहां पर नतीजे आ गए हैं। अजीत सिंह कोहली ने सबसे ज्यादा 36645 वोट हासिल किए हैं जबकि दूसरे नम्बर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह है। कैप्टन को 22868 वोट मिले हैं।

बता दें कि चुनाव से ठीक पहले कैप्टन ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम से अपनी पार्टी बनाई थी। इसके बाद वे बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव में उतरे थे। अजीत पाल सिंह कोहली पूर्व मेयर रहे हैं। उनके परिवार से जुड़े लोग शिअद (बादल) की पार्टी के साथ चुनाव लड़ते रहे हैं। इस बार कोहली आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।

O.S.N. Candidate Party EVM Votes Postal Votes Total Votes % of Votes
1 Ajit Pal Singh Kohli Aam Aadmi Party 36645 0 36645 45.21
2 Harpal Juneja Shiromani Akali Dal 9657 0 9657 11.91
3 Vishnu Sharma Indian National Congress 7593 0 7593 9.37
4 Amarinder Singh Punjab Lok Congress Party 22868 0 22868 28.21

 

Punjab Assembly Election Patiala Seat Result 

Read Also : भगवंत मान लेंगे सीएम पद की शपथ, चन्नी खाली Punjab Election Result 2022

Read Also : गोवा की 40 सीटों पर मतदान जारी, रुझानों में बीजेपी आगे Goa Assembly Election Live Update

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE