भगवंत मान का ऐलान- शहीद भगत सिंह के गृह जिले में लेंगे शपथ Panjab Assembly Election 2022

0
577
Punjab Government Will Do Special Work
Punjab Government Will Do Special Work

Panjab Assembly Election 2022

आज समाज डिजिटल, अंबाला:
Panjab Assembly Election 2022 : पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा एग्जिट पोल के नतीजों की तरह ही चार राज्यों में वापसी करती दिख रही है। लाइव चुनाव नतीजों की बात करें तो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उत्तराखंड की 70 में से 45 सीटों पर भाजपा आगे है। आम आदमी पार्टी पंजाब के रुझानों में 117 में से 89 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 में भाजपा 272 सीटों पर आगे चल रही है।

Read Also : मतगणना के बीच सपा का ट्वीट, 500 से भी कम वोटों का अंतर, भाजपा को टक्कर, Assembly Election 2022

रोजगार के लिए चलेगी पहली कलम: भगवंत मान

पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि हम सभी एक साथ मिलकर सेवा करेंगे, जैसे वोट डाला है वैसे ही एकजुट होकर पंजाब को चलाएंगे। पंजाब पहले महलों से चलता था, अब पंजाब गांवों से ही चलेगा। जितने बड़े नाम थे, सब हार रहे हैं। हमने लिखकर दिया था चन्नी साहब हार रहे हैं, वह हो गया है। भगवंत मान ने कहा कि सरकार बनने के बाद हमारी पहली कलम बेरोजगारी को दूर करने के लिए चलेगी।

हमें युवाओं को रोजगार देना है। आप मेरे ऊपर यकीन रखें, आपको एक महीने में ही अंतर नजर आने लगेगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री की फोटो नहीं लगेगी, सिर्फ भगत सिंह और बाबा साहेब आम्बेडकर की तस्वीर लगेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह राजभवन नहीं बल्कि खटकर कलां में शपथ लेंगे। बता दें कि खटकर कलां शहीद-ए-आजम भगत सिंह का गृह जिला है।

मां ने किया कार्यकर्ताओं का स्वागत

आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान और उनकी मां हरपाल कौर संगरूर में अपने आवास पर पार्टी कार्यकतार्ओं और समर्थकों का स्वागत करते हुए चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार मान धुरी से 55,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

Panjab Assembly Election 2022

Read Also : सीएम हरीश रावत 14 हजार वोटों से हारे Uttarakhand Assembly Election 2022

Read Also : जनता की आवाज-रब की आवाज, कांग्रेस ने स्वीकारी हार Punjab Assembly Election 2022 Results

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE