National News : Rahul Gandhi की बदलती राजनीति से अपने भी टेंशन में

0
279
National News : Rahul Gandhi की बदलती राजनीति से अपने भी टेंशन में

National News | Rahul Gandhi | अजीत मेंदोला | नई दिल्ली। लोकसभा में 99 सीटें जीतने के बाद राहुल गांधी की राजनीति एक दम बदल सी गई है।लगातार अपने को सक्रिय बनाए हुए हैं। और केंद्र की मोदी सरकार,भाजपा पर हमले का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश, गुजरात, असम,मणिपुर और फिर वापस उत्तर प्रदेश। इन दौरों से वह चर्चा में तो बने हुए हैं ही, लेकिन राजनीतिक संदेश भी देने से नहीं चूक रहे हैं।

गुजरात दौरे पर उन्होंने सीधे बीजेपी को चुनौती दी। असम और मणिपुर में भी सीधे तौर पर उन्होंने जमकर राजनीति की। सरकार पर सवाल भी उठाए।भाजपा ने उन पर हमला भी बोला कि वह मणिपुर जैसे संवेदनशील प्रदेश को लेकर राजनीति न करें। लेकिन राहुल ने एक तीर से कई निशाने साधे। नार्थ ईस्ट को तो साधने की कोशिश की असम को भी टारगेट किया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में गए, प्रभावित लोगों से मिले।

संसद में मुद्दे उठाने की बात की। राहुल के इन दौरों से साफ है कि उन्हें अब राजनीति में मजा आने लगा है । वह समझ गए हैं कि कब कहां क्या करना है और क्या बोलना है। बीजेपी में उनके दौरों से वेचेनी है।चर्चा के साथ उनकी लोकप्रियता भी बढ़ती जा रही है। इससे उनके सहयोगी दलों का भी टेंशन बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश में वह महीने भर में लगातार तीसरी बार दौरे पर हैं। राहुल गांधी की असली परीक्षा यूं भी उत्तर प्रदेश में ही होनी है।

हालांकि यूपी का चुनाव 2027 में होना है। लेकिन अभी से उसकी रणनीति बनानी होगी। कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा में 6 सीट हासिल की और अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया। कांग्रेस कोशिश में है कि उप चुनाव वाली दस सीटों में से कम से कम चार सीट उन्हें मिलनी चाहिए। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक ही सीट जीत पाई थी। राहुल गांधी जिस हिसाब से उत्तर प्रदेश को लेकर सक्रिय हैं सपा को टेंशन होना लाजमी है।

हालांकि राहुल गांधी अभी उस तरह से सक्रिय नहीं है कि किसी को टेंशन हो, लेकिन उनका हर दौरा सुर्खियां जरूर बटोर रहा है। हाथरस पीड़ितों को मिलने उन्होंने जब अलीगढ़ और हाथरस का दौरा किया तो बड़ी खबर बनी। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश से ज्यादा राहुल की चर्चा हुई। राहुल ने अधिक मुहावजे को लेकर बकायदा यूपी के सीएम को पत्र लिखा और संसद में मुद्दा उठाने की बात कही। अब मणिपुर दौरे को लेकर बीजेपी जो भी सवाल उठाए राहुल राजनीतिक रूप से देशभर में संदेश देने में सफल है।

अब बजट सत्र में मुद्दा उठाएंगे भी। इसके बाद आज वह एक दिन के दौरे पर रायबरेली पहुंच गए मंगलवार को वहां रायबरेली और अमेठी के लोगों से मिलेंगे। पहले वह धन्यवाद देने गए थे,लेकिन अब वह उस क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीटों को भी समझेंगे। अभी कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है। समाजवादी पार्टी ने 300 से ज्यादा सीटों को टारगेट कर तैयारी शुरू कर दी।

कांग्रेस की तरफ से राहुल अभी केवल अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच अभी दोस्ती ठीक ठाक चल रही है। राहुल के साथ सपा की दोस्ती की पहली परीक्षा महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में होगी। समाजवादी पार्टी दोनों राज्यों में सीट की मांग कर सकती है। हरियाणा में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। महाराष्ट्र में कांग्रेस का एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के साथ गठबंधन है। तीनों दलों के साथ अभी सीट बंटवारे को लेकर बातचीत होनी। देखना होगा राहुल कैसे इंडी गठबंधन को साधते हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : 3 नए कानूनों बारे पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को दी जानकारी

यह भी पढ़ें : Ambala News : स्वस्थ रहने के लिए जीवन में अपनाएं योग

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना है बेहद जरूरी-एसडीएम यश जालुका

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : समाधान शिविर में एसडीएम यश जालुका ने 31 शिकायतों पर की सुनवाई

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : सागर बने नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान व धर्मवीर बने सेक्रेटरी

यह भी पढ़ें : Ambala News : राहुल गांधी अंबाला में विधानसभा का चुनाव मेरे मुकाबले में लड़ कर देख लें, उनको अपनी लोकप्रियता का पता चल जाएगा: अनिल विज

यह भी पढ़ें : Ambala News : मदरसा दरूल उलूम कादरिया ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाया महत्वपूर्ण कदम

यह भी पढ़ें : Ambala News : कैशलैस पॉलिस देने पर पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीएम का आभार जताया

यह भी पढ़ें : Ambala News : भगवान परशुराम सेवा समिति ने किया मासिक हवन

यह भी पढ़ें : Ambala News : शक्ति सेवा सोसायटी ने चलाया पर्यावरण सुरक्षा अभियान

यह भी पढ़ें : Ambala News : विश्व मानव रूहानी केंद्र नवानगर ने चिकित्सा शिविर लगवाए

यह भी पढ़ें :  Ambala News : इंसान में ईमानदारी सबसे बड़ा गुण है : चरणजीत सिंह

यह भी पढ़ें : Ambala News : उड़द व मूंग के प्रदर्शन प्लांट लगाने पर 3600 रुपए प्रति एकड़ अनुदान मिलेगा

यह भी पढ़ें : Ambala News : डीसी डॉ. शालीन ने आमजन की सुनी समस्याएं, प्रत्येक समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें नामांकन: डीसी डॉ.शालीन

यह भी पढ़ें : Ambala News : 9 जुलाई को यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में सुनी जाएंगी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं