Haryana Weather News: हरियाणा में 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना

0
228
हरियाणा में 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना
हरियाणा में 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना

Haryana News Chandigarh (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब में मानसून ने पूरा जोर पकड़ा हुआ है। अब यह जोर कल से कम होना शुरू हो जाएगा। 12 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसका कारण हवाओं का बदलना है। कल से हवा बदल रही है। इसके कारण दिन का तापमान एक बार फिर बढ़ेगा। वहीं रविवार को हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बारिश देखने को मिली। सबसे ज्यादा बारिश हिसार, सिरसा, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में सामान्य से मध्यम बारिश देखने को मिली। इसके अलावा अंबाला, नारनौल, पंचकुला, फरीदाबाद और सोनीपत में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। इसी तरह चंडीगढ़ में 16.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं पंजाब के पटियाला में सबसे ज्यादा 56 एमएम बारिश देखने को मिली। इसके अलावा पठानकोट, बरनाला, फाजिल्का, फिरोजपुर और मोहाली में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मानसून की गतिविधियों में कमी नजर आएगी। आज पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिलेगी। वहीं हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता कल 8 जुलाई तक बने रहने की संभावना है जिससे राज्य में कुछ एक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। परंतु 9 जुलाई से 11 जुलाई के दौरान मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है जिससे राज्य में बारिश की गतिविधियां में कमी आने की संभावना है। 12 जुलाई से मानसून की सक्रियता राज्य में एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है। सिटी ब्यूटीफुल चंड़ीगढ़ में मानसून पहुंच चुका है। कई एरिया में बारिश हो रही है। इस वजह से मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। हालांकि तेज बारिश होने की वजह से कई एरिया में जलभराव की दिक्कत का सामना भी लोगों को करना पड़ रहा है।