Jind News : पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा को कहा अलविदा

0
170
पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा को कहा अलविदा
पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा को कहा अलविदा

jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों के पहली लिस्ट के 2 दिन बाद भी बवाल थमा नहीं है। अब प्रदेश सरकार में मंत्री रहे बचन सिंह आर्य ने भाजपा छोड़ दी। उन्होंने 4 लाइन का इस्तीफा लिखकर प्राइमरी मेंबरशिप भी छोड़ने का ऐलान किया। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य बागी होकर आए खखढ विधायक रामकुमार गौतम को सफीदों सीट से टिकट देने से नाराज हो गए थे। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी से बगावत के संकेत दिए। आर्य ने कहा कि भाजपा जींद की सभी 5 विधानसभा सीटें हारेगी। बच्चन सिंह आर्य ने लिखा है, लगा दो आग पानी में, शरारत हो तो ऐसी हो, मिटा दो हस्ती जुल्मों की, बगावत हो तो ऐसी हो।