Hisar News: एक दिन में डॉक्टर पैदा नहीं कर सकता, होंगे तो आएंगे: डॉ. कमल गुप्ता

0
175
एक दिन में डॉक्टर पैदा नहीं कर सकता, होंगे तो आएंगे: डॉ. कमल गुप्ता
एक दिन में डॉक्टर पैदा नहीं कर सकता, होंगे तो आएंगे: डॉ. कमल गुप्ता

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा में सीएम नायब सैनी की अगुआई वाली भाजपा सरकार के सेहत मंत्री डॉ. कमल गुप्ता डॉक्टरों की कमी के सवाल पर भड़क उठे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं एक दिन में डॉक्टर पैदा नहीं कर सकता। डॉक्टर होंगे तो ही आएंगे। सेहत मंत्री कमल गुप्ता का यह वीडियो कैथल के जन परिवाद समिति की मीटिंग का है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सेहत मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। आप के प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हरियाणा में 10 साल से भाजपा की सरकार है। इसके बाद भी एक दिन में डॉक्टर पैदा करने की बात कह रहे हैं। डॉक्टर नहीं हैं तो क्या मरीजों को रामभरोसे छोड़ दें। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रभारी डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में मेडिकल सुविधाएं चरमरा गई हैं। ना अच्छे अस्पताल हैं, ना अच्छे मेडिकल उपकरण हैं, ना अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर है और डॉक्टरों की भारी कमी है। हरियाणा के मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता कहते हैं क्या डॉक्टर एक दिन में पैदा कर दूं। क्या इन मरीजों को भगवान के भरोसे छोड़ देना चाहिए। 10 साल से आपकी केंद्र में और 10 साल से राज्य में सरकार है। आप अच्छे डॉक्टर भर्ती नहीं करना चाहते। आप उनके अच्छे सैलरी नहीं देना चाहते। आप उनको वातावरण नहीं देना चाहते। ऊपर से देश की संसद में कानून पास करते हो भारतीय न्याय संहिता के सेक्शन 106 सब सेक्शन वन में डॉक्टरों को पांच साल कैद और जुर्माना। क्या क्रिटिकल सर्जरी हिंदुस्तान के डॉक्टर करना बंद कर देंगे। जैसे पहले आप लोगों ने स्टंट के प्राइज फिक्स कर दिए थे उसके बाद रिजनेबल स्टंट आने हिंदुस्तान में बंद हो गए थे। इसी तरह से कानून बनाकर आपने डॉक्टरों को डर के साए में जीने को मजबूर कर दिया। डॉक्टर को अपराधी ना मानें। आप हरियाणा के मरीजों का भी ख्याल रखें, हरियाणा के डॉक्टरों का भी ख्याल रखें, ताकि एक अच्छा वातावरण बने और पूरे देश में मेडिकल प्रोफेशन में अधिक से अधिक छात्र आएं।