Bhiwani News : दि आजाद शिक्षा समिति ने पटाखा रहित दीपावली मनाने का किया आह्वान

0
6
The Azad Education Committee called for celebrating a cracker-free Diwali
द आजाद शिक्षा समिति की सदस्या एवं समाजसेविका मोनिका शर्मा।

(Bhiwani News) भिवानी। दीपावली का त्यौहार दीपमाला, ज्योति पर्व तथा प्रकाश उत्सव का त्यौहार है, जिसके सांस्कृतिक महत्व को समझने की जरूरी है। इसके अलावा दीपावली पर पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है तथा दीपावली पर्व को आतिशबाजी की बजाए दीप जलाकर व पौधारोपण कर मनाना सर्वोत्तम है, क्योंकि जब वातावरण स्वच्छ होगा, तभी हर नागरिक स्वस्थ रह पाएगा।

पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए पटाखों से दूरी बनाना आवश्यक : मोनिका शर्मा

यह बात द आजाद शिक्षा समिति की सदस्या एवं समाजसेविका मोनिका शर्मा ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखा रहित दीपावली मनाने का आह्वान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण में पहले से ही बहुत अधिक प्रदूषण है, ऐसे में पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए हमें पटाखों से दूरी बनानी होगी।

उन्होंने कहा कि पटाखे फोडऩे से दीपावली के कई दिनों तक वातावरण प्रदूषित रहता है तथा पटाखों में मौजूद रसायन का असर भी रहता है। जिससे पर्यावरण व मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जरूरी है कि हम पटाखा रहित दीपावली मनाएं और अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : प्रॉपर्टी आईडी व राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक