Ambala News अनिल विज ने आशीष अग्रवाल को अंबाला छावनी सोशल मीडिया का प्रधान नियुक्त किया

0
127
Anil Vij appointed Ashish Aggarwal as head of Ambala Cantonment Social Media

अंबाला। हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अम्बाला छावनी में भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया टीम का पुनर्गठन किया है जिसमें उन्होंने आशीष अग्रवाल को अम्बाला छावनी विधानसभा का सोशल मीडिया टीम का प्रधान नियुक्त किया है। सदर मंडल में अभिकांत वत्स को सदर मंडल सोशल मीडिया प्रधान नियुक्त किया गया है जबकि महेशनगर मंडल में विकास जैन को और ग्रामीण मंडल में भारत कोछड़ को ग्रामीण मंडल सोशल मीडिया प्रधान नियुक्त किया है। नवनियुक्त प्रधान आशीष अग्रवाल ने बताया कि पूर्व मंत्री अनिल विज से विचार-विमर्श करके सोशल मीडिया की 21 सदस्यीय कमेटी का जल्द ही गठन किया जाएगा।